सुरक्षा क्या है ,परिभाषा ,दुर्घटना , कारण जानिए इसका ट्रेनिंग क्यों जरुरी है सभी को जीवन में -

Admin
0

SAFETY- FIRST 

सुरक्षा  क्या है(What is Safety) -

किसी भी कर्मशाला में कई तरह के कार्य होते है कही मशीनिंग कार्य,वेल्डिंग  ,एक्सप्लोजिव ज्वलनशील पदार्थों ,तेजाब से कार्य , केमिकल ,गैसों से होते है इन सभी कार्यो में कभी भी छोटी  सी लापरवाही या चूक हो जाने से कर्मशाला में दुर्घटना हो जाती है | दुर्घटना को रोकने के लिए जो उपाय किये जाते है वह सुरक्षा कहलाती है | 

दुर्घटना(Accident) -

सुरक्षा नियमो का पालन नहीं करने के कारण ,जो अप्रिय घटना ,आर्थिक ,मानवीय क्षति ,छोटी या बड़ी रूप में सपरिणाम आते है जो हानि का कारण  होती है दुर्घटना कहलाती है | 

दुर्घटना के कारण (Couses of Accident):-

अज्ञानता (Ignorance)- कर्मशाला में बहुत सारी दुर्घटनाएं अज्ञानता के कारण होती है अतः जिस मशीन या औजार के बारे में जानकारी ना हो उसे उपयोग नहीं करना चाहिए।

उत्सुकता(Curiosity)- मनुष्य जब भी कोई नया वस्तु देखता है तो उसे उपयोग करने की बहुत प्रबल इच्छा होती है इस प्रकार ट्रेनी नई-नई मशीन को देखकर चलाने के लिए बहुत उत्सुक हो जाता है और वह उसे उत्सुकता वश उसे चलता है और एक्सीडेंट हो जाती है।

ओवर कॉन्फिडेंस(Overconfidence)- कार्य करते-करते व्यक्ति को अपने कुशलता पर बहुत ज्यादा भरोसा हो जाता है और वह अपनी कुशलता पर ओवर कॉन्फिडेंस हो जाता है और वह कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

लग्न की कमी(Loss of interest)- जब भी किसी कर्मचारी का काम करने का मन नहीं हो और फिर भी वह उसी काम को जबरदस्ती कर रहा है तो वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

असावधानी(Careless)-जब भी कोई कारीगर अपने सुरक्षा के सही पूरी तरीके से उपाय नहीं करता है जिसके कारण दुर्घटना का शिकार हो जाता है वह असावधानी के अंतर्गत आता है।
जल्दबाजी (Haste)-कुछ अधिक लाभ लेने के चक्कर में जब कर्मचारी जल्दबाजी के साथ कार्य को करता है  तो वह दुर्घटना की संभावना बढ़ता है।

असुरक्षित पहनावा (Unsafe dress)-कार्य के समय नहीं पहने जाने वाले कपड़े आदि को पहनकर काम करने से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार बनता है। अतः सुरक्षित- कपड़े और पी पी ई किट पहनकर ही कार्य करें।

असुरक्षित मशीन टूल्स (Unsafe machine and hand tools)-हमेशा सही साइज और सही प्रकार के मशीन एवं हैंड टूल्स का ही उपयोग करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

काम करने का गलत तरीका ( Wrong method of working)-काम करने के गलत विधि का चयन करने से भी दुर्घटना की संभावना बढ़ती है।

अस्वस्थता या थकान (Illness are tiredness)- कई कर्मचारी अस्वस्थ होने पर भी पारिवारिक स्थिति वश दबाव पर कार्य स्थल पर काम करने आ जाते हैं जिससे अस्थवथता के कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

नशे की आदत(Toxication)- कई कर्मचारियों को नशे की आदत होती है और वह नशे की हालत में ही काम पर चले जाते हैं जिससे दुर्घटना के खुद भी शिकार हो सकते हैं और दूसरों को भी दुर्घटना का शिकार बना लेते हैं।

 विद्युत व्यवस्था की कमी(Wrong arrangement of light)- कार्य स्थल पर प्रकाश एवं विद्युत की सही व्यवस्था व संयोजन  नहीं होने के कारण भी दुर्घटना हो सकती है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)