सुरक्षा चिन्ह ( Safety Signs)कैसे जाने ' पहचान, परिभाषा ,उपयोगिता ,वर्गीकरण -

Admin
0

 सुरक्षा चिन्ह(Safety Sign)परिभाषा -


जब भी लोग अपने घर से निकलते हैं तो सड़क , कार्यालय,  दुकान, कर्मशाला ,कारखाना आदि में कई प्रकार के चिन्ह, नोटिस , बोर्ड, चित्र आदि बने हुए देखते हैं इसके अलावा भी कुछ चिन्ह बने होते हैं जिन्हें हमेशा ध्यान में रखना आवश्यक होता है यह कुछ निषेधात्मक, कुछ सूचनात्मक चिन्ह होते हैं जिनका अनदेखी करने से बहुत घातक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और इनका पालन करने से सुरक्षात्मक उपाय हो सकते हैं।

 पहचान (Idintification)-


यह चिन्ह कई आकर, रंगों के बने होते हैं और कहीं पर वाक्य आदि से भी इन्हें व्यक्त किया जाता है जो हमें निश्चित संकेत प्रदान करते हैं।

सुरक्षा चिन्ह का वर्गीकरण(classification of Safety Sign) - 

मुख्य यह मुख्यतः चार भाग में वर्गीकृत किया गया है।-

1.निषेधात्मक चिन्ह(Prohibition Signs) -

2.चेतावनी चिन्ह(Warning Signs)-

3.सूचनात्मक चिन्ह (Information Signs)

4.आदेशात्मक चिन्ह(Mandatory Signs)-


1.निषेधात्मक चिन्ह(Prohibition Signs) -

यह सांकेतिक चिन्ह हमें गलत कार्य को न करने को प्रेरित करता है।

पहचान -

आकार- इस चिन्ह का आकार वृताकार होता है।

 रंग - बाहरी गोलाई बॉर्डर लाल रंग व क्रॉस बार का निशान लगा रहता है।

 उदाहरण- 



2.चेतावनी चिन्ह(Warning Signs)-


यह सांकेतिक चिन्ह हमें खतरा, भय, चेतावनी बताता है।

 पहचान-

आकर - यह चिन्ह त्रिभुजाकार होता है।

 रंग-  इसका बैकग्राउंड पीला व चिन्ह व बॉर्डर काले रंग के बने होते हैं।

उदाहरण - 



3.सूचनात्मक चिन्ह (Information Signs)-


यह सांकेतिक चिन्ह हमें सहायता व सुरक्षा की सूचना देते हैं ।

पहचान -

आकार - यह वर्गाकार का बना होता है।

 रंग - इसका बैकग्राउंड हरा वह चिन्ह सफेद रंग का होता है।

 उदाहरण- 


4.आदेशात्मक चिन्ह(Mandatory Signs)-

 यह सांकेतिक चिन्ह अनिवार्य ,आदेशात्मक होते हैं जिसका पालन करना आवश्यक होता है।

 पहचान - 

आकार-  यह वृताकार बना होता है। 

रंग - इसका बैकग्राउंड नीला हुआ चिन्ह सफेद रंग का होता है।

उदाहरण -


पीडीएफ के लिए यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें 👈

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)